भरतपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में गोलपुरा में सोमवार को एक महिला को टैंकर ने रौंद दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टिफिन सेंटर का काम करने वाली आरती (30) दोपहर में स्कूटी से टिफिन देने जारही थी कि गोलपुरा रोड़ पर एक टैंकर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि स्कूटी के नंबर से आरती के शव की शिनाख्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनोंको सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित