नयी दिल्ली , जून 17 -- कांग्रेस ने नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को तंज कसा कि टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने से अधिक जरूरी टेलीप्रॉम्प्टर पर प्रतिबंध लगाना है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के सभी वैज्ञानिक मामलों के प्रमुख सलाहकार और प्रख्यात गणितज्ञ तक अब जेन-ज़ी के युवाओं के सवालों के घेरे में हैं।

श्री रमेश का कहना था कि अयोग्य, अहंकारी और वास्तविक शासन से अधिक दिखावे में रुचि रखने वाली सरकार का "ढोल पीटने" का परिणाम यही है। उनका आरोप था कि नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद से मोदी सरकार वास्तविक समाधान के बजाय दिखावटी कदमों में उलझी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित