पुणे , जनवरी 19 -- टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कड़ा कदम उठाते हुए भारतीय सेना और वाग्मी फाउंडेशन के सहयोग से पुणे में एक बड़ा 'वृक्षारोपण अभियान' शुरू किया।
सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस अभियान का लक्ष्य एक महीने के भीतर 5,000 पेड़ लगाना है, जो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति कॉर्पोरेट, नागरिक समाज और सशस्त्र बलों की सामूहिक प्रतिबद्धता को पुख्ता करता है।
गौरतलब है कि जाट रेजिमेंट की 15वीं बटालियन के सहयोग से संचालित होने वाले इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। इसके तहत विभिन्न चरणों में 5,000 पेड़ लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित