अलवर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेंपो के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका पिता घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शाम को बालेटा गांव निवासी राहुल प्रजापत (26) पिता रघुवीर प्रजापत के साथ सब्जी मंडी आने के लिए टेंपो से रवाना हुआ था। इसी दौरान बुर्जा गांव के समीप अचानक टेंपो के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे देखने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
पुलिस ने बताया कि टेंपो पलटने से राहुल उसके नीचे दब गया। इससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी। उसके पिता रघुवीर प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रघुवीर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित