फिरोजाबाद , जुलाई 7 -- फिरोजाबाद जिले के टूंडला जंक्शन पर सोमवार देर रात में आंधी के करण रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार टूटने से रेल यातायात प्रभावित हुआ।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि दिल्ली कानपुर रेलवे लाइन पर टूंडला स्टेशन पर सोमवार रात लगभग 1:30 बजे अचानक ओ एच ई के तार टूटने के साथ ही रेलवे का विद्युत प्रवाह बंद हो गया। विद्युत प्रभाव बंद होने से ट्रेन के इंजन को मिलने वाली विद्युत सप्लाई एकदम ठप होने से ट्रेन रुक गई। ओएचई तार टूटने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में रेलवे का तकनीकी दल मौके पर पहुंचा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद ओ एच ई के तारो को जोडने के बाद रेल यातायात को सुचारु किया जा सका। इस बीच कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित