रायपुर , मार्च 08 -- भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर की तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
भारत की जीत की खबर मिलते ही शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों और आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और भारत माता के जयकारों के साथ जीत का जश्न मनाया। जयस्तंभ चौक पर देर रात तक पटाखों और आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित