नयी दिल्ली , मार्च 07 -- गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल को देखते हुए हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के साथ-साथ टिकटों की कमी को देखते हुए,भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन (नंबर 04062) शनिवार रात 11:45 नई दिल्ली से रवाना होगी और रविवार अपराह्न 2:30 पर साबरमती पहुंचेगी। दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर में रुकेगी। 19 कोच वाली इस ट्रेन में द्वितीय और थर्ड श्रेणी के वातानुकुलित कोच होंगे।

रेलवे ने कहा कि मैच से पहले अहमदाबाद जाने की भारी मांग को देखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इस बीच, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने घोषणा की है कि वे आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्वकप फाइनल के लिए अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ान का संचालन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित