पल्लेकेले , फरवरी 20 -- एडम जम्पा (चार विकेट), जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल (दो-दो विकेट) के बेहतरीन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में ओमान को 104 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान को ऑस्ट्रेलियाई गेंबदजों ने 16.4 ओवरों में 104 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। ओमान के लिए वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। कप्तान जतिंदर सिंह (17), हम्माद मिर्जा (16), करण सोनावले (12) रन बनाकर आउट हुये। ओमान के सात बल्लेबाज दहाई आकंडे तक भी नहीं पहुंच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित