नयी दिल्ली , मार्च 09 -- बॉलीवुड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत पर जश्न मनाया और खुशियों का इजहार किया है।

भारतीय टीम ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज कर 'आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप' का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने चमचमाती ट्रॉफी उठाई, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों, राजनेताओं, खेल दिग्गजों और फिल्मी सितारों की ओर से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। हर कोई टीम की इस ऐतिहासिक कामयाबी का जश्न मना रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित