पटना , अगस्त 20 -- िहर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय (भाप्रसे) ने टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए गुरुवार को बताया कि बिहार के मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव के मार्गदर्शन में 02 जुलाई 2026 से चलाए गए विशेष अभियान में एक करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के मुकाबले 2.36 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई|श्री पांडेय ने कहा कि इस अभियान ने समुदाय आधारित स्क्रीनिंग, आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक, मरीजों का नियमित फॉलो-अप और उपचार टीबी उन्मूलन की प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य की 547 पंचायतों को टीबी मुक्त प्रमाण पत्र मिला है।
बिहार में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और गति देने तथा टीबी से जुड़े जागरूकता संदेशों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज पटना में टीबी मुक्त भारत अभियान पर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और राज्य स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित