तिरुमाला , अगस्त 04 -- तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने तिरुमाला में 15 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले वार्षिक श्रीवारी सालाकटला ब्रह्मोत्सव के दौरान कई अर्जित सेवा एवं विशेष दर्शन श्रेणियों को रद्द कर दिया है।

टीटीडी के अनुसार, नौ दिवसीय उत्सव के दौरान जो अर्जित सेवाएं निलंबित रहेंगी उनमें अस्तादला पद पद्माराधना सेवा, तिरुप्पवड़ा सेवा, अर्जित कल्याणोत्सवम, उंजाल सेवा और सहस्र दीपालंकरण सेवा शामिल हैं।

टीटीडी ने ब्रह्मोत्सव के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों वाले माता-पिता, एनआरआई और दानदाताओं के लिए विशेष दर्शन की श्रेणी भी रद्द कर दी हैं।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इन अस्थायी बदलावों का ध्यान रखें और वार्षिक उत्सव के सुचारू संचालन में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित