तिरुमाला , अप्रैल 20 -- तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने अमरावती स्थित मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को उनके 76वें जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान किया।
टीटीडी के पुजारियों ने इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'वेद आशीर्वादम' किया और भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद की कामना की। टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकैया चौधरी ने मुख्यमंत्री को तीर्थम, प्रसादम और भगवान वेंकटेश्वर का चित्र भेंट किया।
पुजारियों ने अपना आशीर्वाद देते हुये कामना की कि भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य कृपा सदैव उन पर बनी रहे। इस कार्यक्रम के दौरान टीटीडी के अधिकारी, पुजारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित