हैदराबाद , नवंबर 04 -- तेलंगाना के परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी) मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने मनुगुरु के सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) डिपो की महिला कंडक्टर गुंडला प्रवालिका (25) की मौत पर गहरा दुख जताया है। श्रीमती प्रवालिका की मंगलवार रात हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

गत 25 अक्टूबर को मनुगुरु से भद्राचलम जाते समय एक यात्री से झगड़े के बाद चलती आरटीसी बस से धक्का दिए जाने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।

श्री प्रभाकर ने दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और आश्वासन दिलाया कि राज्य सरकार और आरटीसी हर मुमकिन मदद करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित