हैदराबाद , सितंबर 14 -- तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस) अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को संगठन में नयी नियुक्तियों की घोषणा की।
सुश्री कचिता ने 18 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों और संबद्ध विंगों के पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की।
इन नयी नियुक्तियों के साथ ही, पार्टी ने अब 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिये हैं। इससे पहले 42 क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गयी थी।
पार्टी ने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के चयन में पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता दी गयी है।
प्रमुख नियुक्तियों में गोपु वेणुगोपाल यादव को आदिलाबाद का प्रभारी, एथरी मारय्या को कुतुबुल्लापुर का, डॉ. मालवे चंद्र प्रकाश को निर्मल का, कंचगिरी प्रवीण कुमार को अंबरपेट का, देवरी चंद्रशेखर को खैरताबाद का और कोकटला संतोष यादव को हुजुराबाद का प्रभारी बनाया गया। सैयद मतीन अहमद को नामपल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि हलीमा बेगम को जुबली हिल्स का प्रभारी बनाया गया। मद्दी श्रीनिवास रेड्डी को मेडक लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।
पार्टी ने 12 जिलों के लिए अध्यक्षों की भी घोषणा की, जिनमें रंगा रेड्डी, संगारेड्डी, आदिलाबाद, निर्मल, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचिरियल, मेडचल-मलकजगिरी, महबूबनगर, निजामाबाद, करीमनगर, भद्राद्री कोठागुडेम और ग्रेटर हैदराबाद शामिल हैं।
जिला महासचिव के पदों और विभिन्न संबद्ध विंगों के लिए भी नियुक्तियां की गईं। इन विंगों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग , कानूनी सुरक्षा, अनिवासी भारतीय , व्यापार और वाणिज्य, सोशल और डिजिटल मीडिया, मुस्लिम अल्पसंख्यक, किसान, बंजारा, पत्रकार और ट्रेड यूनियन विंग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित