हैदराबाद , अप्रैल 30 -- तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) के नेताओं ने गुरुवार को के. कविता का जोरदार बचाव करते हुए आरोप लगाया कि उनकी नयी राजनीतिक पार्टी के शुभारंभ के बाद कांग्रेस जानबूझकर उन्हें निशाना बना रही है।

बंजारा हिल्स स्थित टीआरएस पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रूप सिंह, श्रीकांत गौंड, चिलुका प्रवीण और लोका रविचंद्र सहित टीआरएस नेताओं ने दावा किया कि कविता की 'पंचजन्यम' पहल ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, जिससे कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं। उन्होंने कहा कि कविता द्वारा के. चंद्रशेखर राव की आलोचना राजनीतिक प्रकृति की थी, और इसका उद्देश्य जन मुद्दों को उजागर करना था, न कि व्यक्तिगत हमले करना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित