टिहरी, फ़रवरी 07 -- त्तराखंड में टिहरी परिवहन विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर,कोटी कॉलोनी में शनिवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला के दौरान बच्चों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों के पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा सुरक्षित पैदल यातायात जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों की समझ को परखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित