टिहरी , मार्च 10 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि सात वाहनों को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित