टिहरी , जनवरी 19 -- टिहरी गढ़वाल जिले के मुनिकीरेती में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को मिथुन पुत्र पूरण, निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मुनिकीरेती ने थाना मुनिकीरेती में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 17 जनवरी की रात उसकी मोटरसाइकिल एक अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तपोवन बाईपास रोड स्थित विट्ठल आश्रम के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त बॉबी भारती, निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित