नकोदर/जालंधर , अक्टूबर 18 -- पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और सह-प्रभारी रविंदर दलवी ने रविवार को नकोदर में चार साल पहले गोली मारकर हत्या किए गए टिम्मी चावला के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया।
पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि टिम्मी चावला के परिवार को न्याय दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। पार्टी इस मामले को विधानसभा से लेकर संसद तक उठाएगी और सड़क पर भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
जालंधर दौरे के दौरान श्री पायलट और श्री सिंह ने लुधियाना के कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक की। इसमें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित