चेन्नई , जुलाई 20 -- वैगन और रेल कोच बनाने वाली प्रमुख कंपनी टिटागढ़ रेल सिस्टम्स के अधिकारियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की और राज्य में अपने निवेश की योजनाओं पर चर्चा की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह बैठक सोमवार को यहां राज्य सचिवालय में हुई और कंपनी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने किया।
पश्चिम बंगाल स्थित टिटागढ़ रेल सिस्टम्स रेल कोच और मालगाड़ी के वैगन बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है और यह जहाज निर्माण और रेलवे के सामान बनाने के काम में भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित