श्रीगंगानगर , जून 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने टायर पंचर लगाने वाले एक मिस्त्री की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी को मaगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि चालक विकासकुमार (22) पंजाब के फाजिल्का जिले का निवासी है। उसे टायर पंचर लगाने वाले मिस्त्री बलजीतसिंह चौहान की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मिस्त्री की हत्या सिर्फ 500 रुपए के विवाद के कारण कर दी गई।

उन्होंने बताया कि छह जून की देर रात भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर चक 12 पीएस में पंचर ठीक करने के बाद ट्यूब को लेकर हुए विवाद में विकास कुमार ने बलजीत सिंह और उसके पुत्र गुरपाल चौहान को ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे बलजीत सिंह की मौत हो गई जबकि गुरपाल घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित