नयी दिल्ली , अक्टूबर 28 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए देश के कारोबारियों से सवाल किया है कि वे कब तक चुप रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की निजी जागीर नहीं है तथा इस तरह के कामों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जायेगा।

श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा समूह को बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता इस पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा कि क्या वे तब तब तक चुप रहेंगे जब तक सरकार उनके कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर लेती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित