पटना , मई 19 -- टाटा ग्रुप के प्रीमियम ब्रांड तनाएरा ने इनाया, साड़ियों का नया कलेक्शन लॉन्च किया है।

तनाएरा के सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख (सीएसएमओ) सोमप्रभ कुमार सिंह बताया कि मात्र 3499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध इस कलेक्शन में किफ़ायती दाम पर फैशनेबल साड़ियां प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने कहा कि लाईटवेट और फ्लोइ फैब्रिक से बना इनाया कलेक्शन, आराम और खूबसूरती का अनूठा संयोजन है, जिसे खास मौके पर, शादियों से पहले के उत्सवों में या सामाजिक समारोहों को देखते हुए तैयार किया गया हैं।

श्री सिंह ने कहा कि उनके ब्रांड का यह किफ़ायती रेंज है, जिसके माध्यम से वह महिलाओं के एक बड़े ग्रुप तक पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड की कोशिश है कि महिलाएं इसे पहन कर आत्मविश्वास के साथ बेहतर पहनावे का अनुभव प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके ब्रांड ने बिहार को ध्यान में रख कर मधुबनी कलेक्शन भी पेश किया गया है, जो मिथिला क्षेत्र की मशहूर कला शैली से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इन साड़ियों में मछली, कमल, मोर, तोते और ज्यामितीय आकृतियों वाले बॉर्डर जैसे प्रतीकात्मक डिज़ाइन शामिल हैं, जो आपसी तालमेल, समृद्धि और निरंतरता को दर्शाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित