गोहाना , अक्टूबर 21 -- मुंबई पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में बुधवार को हरियाणा के गोहाना इलाके के बड़ौदा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है। उसे गोहाना अदालत में पेश किया गया, जिसने पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम उसे लेकर रवाना हो गई। अंकित पर अभिनेता की रेकी करने और उनकी गतिविधियों की जानकारी कथित शूटर को देने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित