कोटा , अक्टूबर 19 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर भागे तीन बदमाशों को राजस्थान में कोटा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में तीनों बदमाशों को कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा, वे पुणे-जयपुर ट्रेन के सामान्य कोच में बैठे थे। मुंबई पुलिस ने कोटा पुलिस को सूचना देकर सतर्क कर दिया था, इसके बाद कोटा पुलिस सतर्क हो गई और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही पुलिस की टीमों ने ट्रेन के इंजन के पीछे दूसरे डिब्बे में इन बदमाशों के बैठे होने का पता लगा लिया और तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि ये तीनों बदमाश ट्रेन से जयपुर पहुंचकर बस से दिल्ली और इसके बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।

इन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से फोन पर बात की और उनकी हौंसला अफजाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित