मुंबई , अक्टूबर 28 -- मुंबई पुलिस जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को बेहद सख्त कानून 'मकोका' की विशेष अदालत में रिमांड के लिए गुरुवार को पेश करेगी।
जांच अधिकारियों के अनुसार, मामले में संगठित अपराध की कड़ियां सामने आने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने 27 अक्टूबर को मकोका लगाने की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद मामले में इस कड़े कानून की प्रासंगिक धाराओं को जोड़ा गया।
उल्लेखनीय है कि यह घटना 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में हुई थी, जहां अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित