होशियारपुर , अक्टूबर 16 -- पंजाब में होशियारपुर जिले के टांडा में अनाज मंडी के पास हुए विवाद के दौरान बीयर की टूटी बोतल से कथित हमले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है। आरोपी नवीन महतो भी पूर्णिया जिले का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गयी। गुस्से में नवीन ने टूटी बीयर की बोतल से अनिल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल को पहले टांडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित