अलवर , जून 15 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में पुराने समतल रोड पर जैगवार कंपनी के निर्माणाधीन संयंत्र में टंकी की दीवार गिरने से एक बालिका की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा की पत्नी अरुणा (40), बेटी मीनू (चार) और पांच वर्षीय बेटा ज्योतिष और अन्य टंकी के पास नहा रहे थे। इसी दौरान टंकी की दीवार गिर पड़ी। इससे मीनू, (चार) शिवम (12), अरुण और जीतू (25) घायल हो गए। सभी घायलों को भिवाड़ी के निजी गोपीनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मीनू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित