पौड़ी , अप्रैल 28 -- उत्तराखंड में पौडी के रिखणीखाल क्षेत्र में झूठी और भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ चालान किया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी संवेदनशील विषय पर गलत सूचना न दें।

पुलिस कंट्रोल रूम को गडवाघाट निवासी महेश कुमार द्वारा सूचना दी गई थी कि रिखणीखाल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने उसकी पुत्री के साथ अनुचित कृत्य कर वीडियो बनाया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रिखणीखाल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर भेजा और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान कॉलर द्वारा बार-बार भ्रामक और विरोधाभासी जानकारी दी जाती रही। स्थानीय स्तर पर सत्यापन में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति पिछले दो वर्षों से किराए पर रह रहा है तथा वर्ष 2025 में पारिवारिक विवाद के चलते उसका तलाक हो चुका है। उसके बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित