झुंझुनू , सितम्बर 29 -- राजस्थान में झुंझुनू से विधायक राजेंद्र भांबू का व्हाट्स एप अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ गया है।

विधायक के व्हाट्स एप अकाउंट से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं और इन संदेशों के जरिए पैसों की मांग किये जाने की जानकारी सामने आयी है।

अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने खुद लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल, ओटीपी, लिंक या पैसों की मांग का जवाब नहीं दिया जाये।

श्री भांबू ने बताया कि वह अपना व्हाट्स एप अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज किया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित