झुंझुनू , सितम्बर 21 -- राजस्थान में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के अध्यक्ष पदों पर सोमवार को झुंझुनू जिले के कुल 19 नगरीय निकायों में से कांग्रेस ने 10, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ एवं निर्दलीय ने एक नगरीय निकाय के अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया है।

कांग्रेस झुंझुनू नगर परिषद सहित जिले की बगड़, बिसाऊ, चिड़ावा, मंडावा, मंड्रेला, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सिंघाना, सुल्ताना नगर पालिका में अध्यक्ष बनने में सफल रही है।

भाजपा ने बुहाना, डूंडलोद, जाखल, खेतड़ी, मलसीसर, पिलानी, उदयपुरवाटी, विद्याविहार नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बनने में कामयाब रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित