झुंझुनू , जनवरी 25 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को चंद्रपुरा स्टैंड पर थ्रेसर मशीन में आने से एक युवक की मौत हो गई।
थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि राकेश (50) अपने दो साथियों के साथ चंद्रपुरा स्टैंड के पास थ्रेसर मशीन से छानी (लकड़ी) की कटाई कर रहा था। काम के दौरान अचानक राकेश का शरीर मशीन के घूमने वाले हिस्से (कटर) के बेहद करीब आ गया। हाथ जाते ही राकेश चीखा और मशीन उसे अंदर खींचने लगी। राकेश की आवाज सुनकर साथ काम कर रहे मजदूर और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। जब तक मशीन को बंद किया जाता तब तक राकेश का आधा सिर भी अंदर जा चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत गई।
ग्रामीणों ने तुरंत इस हादसे की सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव मशीन से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित