झुंझुनू , अगस्त 08 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात में कैंपर की टक्कर लगने से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
थानाधिकारी इंद्र प्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि दोनों युवक प्रदीप राव (30) और सुभाष (32) शुक्रवार रात 12 बजे होटल से खाना खाकर मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। अचानक कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे युवक ने सीकर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों हांसलसर गांव के थे।
ग्रामीणों ने कैंपर में सवार दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित