झुंझुनू , सितम्बर 18 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले की खेतड़ी नगरपालिका का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित करवाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना खाता खोल लिया है।
निर्वाचन अधिकारी सुनिल चौहान ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद एक मात्र प्रत्याशी मैदान में गीता सैनी ही रहीं। इस पर उन्होंने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि वह खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास से जुड़ी जो कमियां रह गयी हैं, उन्हें पूरा कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित