रायपुर , सितंबर 5 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में विशेष एनआईए अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जांच का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 का झीरम घाटी हमला देश के सबसे नृशंस नक्सली हमलों में से एक था, जिसमें नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा और उदय मुदलियार समेत कई नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों की जान गई थी।
श्री देव ने कहा कि 101 गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि 13 वर्ष बाद आया यह फैसला पीड़ित परिवारों को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण संबल देगा।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूछा कि पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने झीरम मामले से जुड़े जिन सबूतों के होने का दावा किया था, उन्हें अदालत के समक्ष क्यों पेश नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित