बोकारो , अप्रैल 13 -- झारखण्ड के बोकारो जिल स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्लांट मे कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई।

प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने आज यहां बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में 'ए' शिफ्ट में कार्य के दौरान पूर्वाहन क्रेन संख्या 3 पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरने से मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के 37 वर्षीय संविदा कर्मी गणेश महतो घायल हो गए।

गणेश महतो को प्लांट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर किया गया। बीजीएच में इलाज़ के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। श्री गणेश महतो के दुखद निधन पर बीएसएल प्रबंधन शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित