रांची , अक्टूबर 07 -- झारखंड हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को हाईकोर्ट परिसर स्थित जज रिक्रिएशन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की शुरुआत हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन और अधिवक्ता प्रभात सिंह ने रक्तदान कर की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक रहे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर का आयोजन झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची पुलिस, सदर अस्पताल रांची, हाईकोर्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित