रांची, फरवरी 24 -- झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया।

श्री किशोर ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अवसंरचना, ऊर्जा और युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने के साथ, रोजगार बढ़ाने और कौशल विकास योजना को बढ़ावा देने के प्रस्ताव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित