रांची , फरवरी 10 -- झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो एनईवीए (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) के संचालन के लिए झारखंड विधानसभा का सभा वेश्म में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का जायज़ा लिया।

बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा सभी मंत्रीगण एवं सभी विधानसभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

इसी कार्यक्रम के दौरान मंत्री और विधायकों को नेशनल ई. विधान एप्लीकेशन से जुड़े तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विधानसभा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कल 12 :30 से शुरू होगी। मंत्रीगण एवं विधानसभा सदस्यों को झारखंड विधानसभा की एनएवीए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सभा सचिवालय द्वारा सूचना दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान नेशनल ई विधान एप्लिकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों का संचालन हेतु मंत्री एवं विधानसभा सदस्यों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

झारखंड विधानसभा की कार्यवाहियों का संचालन आगामी बजट सत्र से नेशनल ई० विधान एप्लीकेशन के माध्यम से आंशिक रूप से शरू की जाने की योजना है।

एनईवीए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से झारखंड विधानसभा से संबंधित विधायी कार्यों प्रश्नोत्तर, कार्यसूची, विधेयक, प्रस्ताव, ध्यानाकर्षणों का पेपरलेस संचालन होगा तथा सदन की कार्यवाहियों ,समितियों के प्रतिवेदन का डिजिटल अभिलेख भी तैयार किया जा सकेगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित