बोकारो , नवंबर 01 -- झारखंड में स्थापित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) प्रबंधन ने मानव संसाधन में पदस्थापित बिनोद कुमार को उत्तम कर्मचारी होने का किताब दिया है।
तेजस भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक समारोह में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी ने मानव संसाधन विभाग में पदस्थापित बिनोद कुमार को उक्त उपलब्धि का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हुए उन्हें सम्मानित किया।
श्री अनुभवी ने उनके जीवन की मंगल कामना की, शुभकामनाएं दी और कहा कि डीवीसी में ऐसे कर्मचारियों की एक लंबी फेहरिस्त है जिन्हें ऐसी खिताब से हमेशा नवाजा जाता है। उन्होंने बिनोद कुमार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा की डीवीसी उनके कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करती है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज सिंहा, डॉक्टर पीके घोष, सहित अन्य पदाधिकारी और डीवीसी के कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री विनोद के इस उपलब्धि के लिए डीवीसी के कई कर्मचारियों अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री विनोद को वर्ष 2024 में भी उत्तम कर्मचारी होने का किताब इन्हें डीवीसी द्वारा उपलब्ध कराया जा चुका है। उक्त सम्मान प्राप्ति के बाद श्री बिनोद ने बताया कि समर्पण और सामूहिक सहयोग का सम्मान सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मेरे साथ मिलकर कार्य करने वाले, हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले सभी सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों, सहयोग और योगदान का भी सम्मान है। इस उपलब्धि के लिए डीवीसी प्रबंधन, सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं अपने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी ) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र में पदस्थापित तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो गई है। डीवीसी कर्मी मधु देवी, फूलचंद मांझी और सुबोध तंतु बाई को मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) नीरज सिंहा, डॉक्टर पीके घोष, ललन प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन, संदीप प्रकाश, डॉ निधि सिन्हा, डॉ अंजनी तिग्गा, मैडम पायल, राजकुमार चौधरी अंकित प्रकाश आदि ने सेवानिवृत कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह का संचालन अनिमेष गिरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित