बोकारो , अगस्त 08 -- झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग स्थित दामोदर नदी के हिंदुस्तान पुल के पास छलांग लगाकर आत्म हत्या करने वाली महिला सुमन देवी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि उक्त महिला बीते कल शाम दामोदर नदी के हिंदुस्तान पुल के पास छलांग मारकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस कल से ही उसकी लाश बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी।
सूत्रों ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन देवी शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के कारण छलांग लगाने के बाद नदी में बह गई थी।
खेतको गांव के गोताखोर टीम द्वारा लगातार खोजबीन के बाद आज शव बरामद किया जा सका।
स्वर्ण व्यवसाई पिछरी गांव निवासी मनोरंजन साव की पत्नी सुमन देवी का मायका धनबाद है। घटना के बाद उसकी पांचों बहन हिंदुस्तान पुल पहुंची।
पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित