बोकारो , जुलाई 13 -- झारखंड में बोकारो के सेक्टर 4 लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया अपराधियों ने सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। 24 घंटे के भीतर छिनतई की यह दूसरी घटना है। सूत्रों ने बताया कि गोमिया के स्वांग निवासी पीड़ित महिला कनक लता अपने पति संजय कुमार सिन्हा के साथ पुत्र का इलाज करने बोकारो आई थी।
पीड़ित महिला दंपती लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल के सामने पुत्र का इलाज कराने पहुंची थी। इसी दौरान मेडिकल के समीप खड़े दो बदमाशों ने महिला के गले से 10 ग्राम होने की चेन झपट कर बाइक से फरार हो गया। पीड़ित ने 112 में कॉल कर थाना को सूचना दी। 5-7 मिनट में पुलिस भी पहुंच गई। बाद में महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
महिला और उनके पति ने बताया कि घटना के बाद कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। बताया कि आरोपियों में से एक ने सफेद टोपी तथा स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहन रखा था। घटना की सूचना के बाद सेक्टर-4 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ज्ञात हो कि 24 घंटे पूर्व सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी में भी शैलेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन छिनतई हुई थी। ऐसी घटना से पुलिस परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित