बोकारो , जुलाई 27 -- झारखंड में बोकारो जिले के फुसरो पुराना सब्जी मंडी रेलवे गेट स्थित साहनी मोहल्ला के समीप रेलवे ट्रैक के पास कथारा 4 नंबर निवासी संजय चौधरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अन्तपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अन्तपरीक्षण रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित