बोकारो , अप्रैल 24 -- झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-4 हॉस्पिटल मोड़ स्थित बस्ती के पास बीएसएल द्वारा नवनिर्मित पार्क के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव देखते ही स्थानीय लोग शव पहचानने का प्रयास किया और तत्काल सेक्टर-4 थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पूछताछ में स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक कचरा चुनकर गुजारा करता था और हमेशा नशे की हालत में ही देखा जाता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्तपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया, "मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

अन्तपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित