बोकारो , अगस्त 26 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर, स्टेशन के र्याड 5 और 6 नंबर लाइन के बीच रेलवे ट्रैक से एक सिरकटी शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जीआरपी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर शव की बरामदगी और जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी के इंस्पेक्टर अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के धर्मपुर गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। अन्तपरीक्षण और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। प्रारंभिक तौर पर पुलिस यह भी मान रही है कि क्या मृतक मानसिक रूप से पीड़ित (विक्षिप्त) था, या किसी व्यक्तिगत समस्या/डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की स्थिति बनी थी।
इंस्पेक्टर ने कहा कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित