बोकारो , जून 14 -- झारखंड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना पुलिस ने हथियार के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि नावाडीह थाना के ग्राम भेण्डरा बाराडीह में अपराधिक किस्म के दो युवकों को हथियार (पिस्टल) के साथ देखा गया है।

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नावाडीह थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा ग्राम भेण्डरा बाराडीह पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ा गया तथा पकड़े गये दोनों युवकों का तलासी लिया, जिनके पास से एक सिल्वर रंग का 7.65 एमएम मेड इन यूएसए देशी पिस्टल तथा 7.65 एमएम के एफ लिखा हुआ 07 (सात) जिन्दा गोली जप्त किया गया।

इस संबंध में नावाडीह थाना काण्ड 47/2026, दिनांक-13.06.2026 धारा- 25(1-बी) ए/25(6)25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों सूरज कुमार और सागर कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित