बोकारो , मई 01 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के ट्रेजरी घोटाले के 1.11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में सीआईडी ने एक और पुलिस कर्मी को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक 4 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

सीआईडी एसपी पुंज प्रकाश ने आज यहां बताया कि कांस्टेबल काजल मण्डल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार मण्डल के खाते में करीब 44 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी, जो घोटाले का हिस्सा थी। यह गिरफ्तारी घोटाले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पहले चरण में मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय को पकड़ा गया था, दूसरे सहयोगी गृहरक्षक वाहिनी के जवान सतीश कुमार सिंह , तीसरे अवर सहायक निरीक्षक (एएसआई ) सतीश कुमार सिंह की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित