बोकारो , अप्रैल 24 -- झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि 16 अप्रैल को हुई चाचा मोईउद्दीन अंसारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया गया। दुकान के सामने वाहन खड़े करने के विवाद में मुख्य आरोपी धनराज श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का लालच देकर अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा से हत्या करवाई।

पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) बी.एन. सिंह ने बताया कि हजारीबाग के पिपचो निवासी भतीजा मो. तबारक अंसारी की शिकायत पर गोमिया थाना कांड संख्या 66/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य और अनुसंधान के आधार पर 24 वर्षीय अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा और 42 वर्षीय धनराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि मछली दुकान के सामने वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ।

धनराज ने लकड़ी के फट्टे से वार करवाकर हत्या करवाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेडमी मोबाइल फोन, स्विफ्ट कार (जे एच09ए ई 7448) और खून लगे लकड़ी के फट्टे आदि बरामद किया। धनराज के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित