रांची , फरवरी 22 -- झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले होने वाले निकाय चुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

रांची समेत राज्य के सभी जिलों के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां नियत पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं मतदान कर्मियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से भय मुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरी कर लिए गए हैं।

सुरक्षा कर्मियों को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पहले संबंधित बूथ पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपने घर से निकलकर कल मतदान करने की अपील की गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कल 562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें 188 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए कल 5562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। कुल 43,43,295 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 542 मेयर/अध्यक्ष तथा 5569 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित