रांची , अगस्त 17 -- झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक के बाद आज रात निर्णयों की आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि सिर्फ सीजीएल परीक्षा ही नहीं बल्कि टीडीपीएल एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं रद्द होंगी।भले ही उसकी चयन प्रक्रिया पूरी ही क्यों न हो हो गई हो। साथ सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे युवा हमारे राज्य के नौजवान हैं और सरकार हमेशा उनके हितों के साथ खड़ी है। मैं खुद हमेशा छात्र के हित के पक्ष में रहा हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि यदि पूर्व में निर्धारित एसओपी का पूरी सख्ती से पालन किया जाता, तो ऐसी खामियां सामने नहीं आतीं। श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए सबसे पहले कड़ा कानून बनाया है और अब परीक्षा प्रक्रिया में कई नए सुधार करने जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित